पॉर्न फिल्में बनाने के आरोपी राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा का बड़ा बयान, वीडियो शेयर कर खोली पोल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फ़िल्में बनाने और पेड ऐप्स पर प्रसारित करने का आरोप लगा है। वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। राज कुंद्रा के विवाद सामने आने के बाद तमाम कई मॉडल ने भी आरोप लगाया। एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर इस मामले प्रतिक्रिया दी।

शर्लिन चोपड़ा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल / वॉट्सएप/ ईमेल कर रहे हैं यह कहकर कि मैं आगे आकर इस विषय पर कुछ कहूं। आप को बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया, वो कोई और नहीं बल्कि मैं हूं।

sherlyn chopra

इसी के साथ वीडियो शेयर कर शर्लिन चोपड़ा कहती हैं सबसे पहला बयान महाराष्ट्र की साइबर सेल की इन्वेस्टीगेशन टीम को मैंने दिया था। इसके बाद मुझे टीम की ओर से नोटिस भी दिया गया था। मैं उस दौरान दूसरे लोगों की तरह गायब नहीं हुई और न ही देश छोड़कर भागी।

शर्लिन चोपड़ा कहती हैं, साइबर सेल को मैंने मार्च 2021 में बयान दिया। वैसे तो इस मसले पर काफी कुछ कहना है लेकिन फिलहाल ये मामला कानूनी रूप से जारी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करना सही नहीं होगा। फिलहाल मेरा सभी पत्रकारों व लोगों से अपील है कि वह महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क करें और अपने सवाल पूछें।

शर्लिन चोपड़ा के इस बयान को पूनम पांडे से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शर्लिन ने अपने बयान के जरिए पूनम पांडे पर निशाना साधा है। हाल में ही मॉडल पूनम पांडे ने सामने आकर राज कुंद्रा को लेकर आरोप लगाए थे। साथ ही राज कुंद्रा के साथ हुए अपने कॉन्ट्रैक्ट, पैसे न देने व अन्य आरोपों के साथ लंबा चौड़ा बयान दिया था।

ऐसे हुआ एडल्ट मूवी रैकेट केस का भांडाफोड़

ऐसे हुआ एडल्ट मूवी रैकेट केस का भांडाफोड़

राज कुंद्रा केस मामले से पहले इस पूरे मसले पर मुंबई पुलिस फरवरी 2021 से इसपर काम कर रही थी। क़रीब छह महीने की जाँच के बाद मुंबई पुलिस को राज कुंद्रा समेत 11 लोगों के खिलाफ सबूत मिले। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 राज कुंद्रा के वकील का क्या कहना है

राज कुंद्रा के वकील का क्या कहना है

राज कुंद्रा के बचाव में उनके वकील का कहना है कि उनके द्वारा बनाए गए वीडियो में वेब सीरीज की तरह वल्गर कंटेंट का इस्तेमाल हुआ है न कि पॉर्न का। राज कुंद्रा के वकील ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

राज कुंद्रा गिरफ्तार

राज कुंद्रा गिरफ्तार

पॉर्न फिल्में बनाने और मॉडल को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के बजाय इस काम में लगाने के तमाम आरोपों में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फंसे हुए हैं। शुक्रवार को कोर्ट में राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। उनके वकील का कहना है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी गलत है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से अग्रिम ज़मानत की अपील की है।

शिल्पा शेट्टी को लेकर मुंबई पुलिस ने क्या कहा

शिल्पा शेट्टी को लेकर मुंबई पुलिस ने क्या कहा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की इस पूरे मामले में संलिप्तता को लेकर साफ इंकार किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी को पति के साथ साथ काफी कुछ सुनने को मिला।

राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस के पास ठोस सबूत

राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस के पास ठोस सबूत

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुल‍िस के सूत्रों ने बताया है कि राज कुंद्रा केस में पुलिस के ठोस सबूत हैं। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह इंडिया में पोर्न बिज़नेस को बॉलीवुड की तरह बड़ा बनाने की योजना बना रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X