राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन चोपड़ा ने साधा निशाना, बोलीं-महिलाओं के लिए थोड़ी सहानुभूति दिखाएं
पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लगातार चर्चा में रहे। उनपर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो बनाने और प्रसारित करने का आरोप लगा और इन गंभीर आरोपों के साथ उन्हें कई दिन जेल में भी बिताने पड़े। हालांकि कुछ दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिली है। इस मामले पर शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्ट किया और शिल्पा शेट्टी व उनके पति पर निशाना साधा।
शर्लिन चोपड़ा ने हाल में ही एक चैनल से बात करते हुए राज कुंद्रा व शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं।

शर्लिन चोपड़ा आगे लिखती हैं, कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
मैं देश के लिए कुछ करना चाहती हूं
मैं चाहती हूं कि देश के लिए कुछ करूं। बंगला और गाड़ी खरीदने के बाद क्या, इसीलिए देश के लिए करना मेरे लिए बड़ी तमन्ना है। मैं चाह रही हूं कि जिंदगी में कुछ अलग करूं। कब तक किसी शो का हिस्सा बनें या फिल्में करूं।
बंगले से बाहर निकलिए और फिर कुछ बात करिए
मैं चाहती हूं कि पीड़ित बच्चों और पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ करूं। मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई व अन्य महिलाओं की बात करना बहुत आसान होता है। लेकिन अपने बंगले से बाहर निकलिए और फिर कुछ करना बहुत कठिन होता है।


Click it and Unblock the Notifications











