शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के साथ पोस्ट कर दी ये तस्वीर, लिखा 'एप के लिए शूट का पहला दिन था'
राज कुंद्रा और पोर्नोग्राफी का मामला काफी समय से चर्चा में है और इस समय शिल्पा शेट्टी के पति हिरासत में है। इस केस से आए दिन किसी ना किसी तरह की जानकारी सामने आती रहती है और कुछ अभिनेत्रियों ने भी इसपर अपनी बात रखी थी। अगर बात करें शर्लिन चोपड़ा की तो उनका कहना था कि उनको भी राज कुंद्रा की इन अश्लील फिल्मों को लेकर ऑफर आया था। इस समय शर्लिन ने कुछ ऐसा किया जो कि काफी चर्चा में है।
दरअसल हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें राज कुंद्रा उनके साथ नजर आ रहे हैँ। बोल्ड कपड़ों में नजर आ रही शर्लिन चोपड़ा के बगल में राज कुंद्रा बैठे हुए दिख रहे हैँ।

इसके साथ शर्लिन चोपड़ा ने जो कैप्शन लिखा है वो भी सुर्खियों में है। शर्लिन चोपड़ा लिखती हैं... '29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित 'द शर्लिन चोपड़ा' एैप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था।
मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी ऐप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और जोश का माहौल था।' शर्लिन चोपड़ा का ये पोस्ट चर्चा में है और राज कुंद्रा का इस तस्वीर में होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैँ। शर्लिन चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि वो काफी बोल्ड हैं और अपने एप पर वो लगातार ऐसे वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती हैँ। शर्लिन चोपड़ा ने इंडस्ट्री में काम ना मिलने को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे।


Click it and Unblock the Notifications