कान महोत्सव में शर्लिन की 'कामसूत्र 3डी'
लंबे अरसे से सफलता के लिए तरस रही ट्विटर क्वीन शर्लिन चोपड़ा के लिए 'कामसूत्र 3डी' उनके लिए वरदान साबित हो सकती है क्योंकि इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल ने मीडिया को दी। हालांकि इससे पहले यह खुशखबरी शर्लिन ने अपने ट्विटर फैंस को भेज दी थी कि उनकी आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा।
मालूम हो कि कान फिल्म समारोह 15 से 24 मई तक चलेगा, इसी के बाद फिल्म भारत में मई के अंत में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिट कराने के लिए शर्लिन ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है।
शर्लिन फिल्म में किसिंग, इंटिमेंट और न्यूड तो हुई ही हैं वहीं उन्होंने इस फिल्म में आयटम नंबर भी किया है। मतलब साफ है कि शर्लिन ने सारी शर्मो-हया तो ताक पर रखकर हिट होने का सारा फंडा अपना लिया है अपनी इस फिल्म के लिए। रूपेश पॉल को भी सस्ते में इतनी अच्छी अभिनेत्री मिली है जो कि हर तरह के सींस के लिए तैयार है।हो सकता है शर्लिन को लगता है कि 'कामसूत्र 3डी' उनके लिए मल्लिका शेरावत की मर्डर जैसी साबित हों। इसलिए उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद के जरिये हर हथकंडा अपना लिया है। फिल्म के न्यूड सींस में वो बीस मेल आर्टिंस्ट के साथ डांस करती नजर आयेंगी। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं, शर्लिन चोपड़ा का आयटम नंबर फिल्म के अंत में दिखाया जायेगा और प्रमोशन के लिए प्रयोग होगा। देखते हैं शर्लिन की यह अश्लील कोशिशें उन्हें बॉलीवुड में कहां लेकर जाती हैं?


Click it and Unblock the Notifications












