'शाहरुख खान की पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां वॉशरूम में ले रही थीं व्हाइट पाउडर, मैं हैरान रह गई'
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड और ड्रग्स मामलों को जोड़कर देखा जाने लगा है। शाहरुख खान को लगातार ट्रोल किया जा रहा है, हालांकि बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया है। बता दें, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में रखा गया है।
एक ओर जहां कुछ सेलेब्स शाहरुख के घर पहुंचते दिख रहे हैं। दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो आरोप लगा रही हैं कि शाहरुख खान की आईपीएल टीम की पार्टी में बॉलीवुड सितारों की पत्नियां सफेद पाउडर ले रही थीं।

ये वीडियो साल 2020 का है, जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी ने ड्रग्स केस ने छानबीन शुरु की थी और कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ भी की थी। वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने लिखा, 'शाहरुख की केकेआर वाली पार्टी के बारे में, मैं ने यह इंटरव्यू पिछले साल दिया था..'


Click it and Unblock the Notifications