Exclusive: शर्लिन तो केवल सेक्स की ही बातें करती हैं
एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने सेक्स के बारे में ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह फिर से सुर्खियों में आ गयी हैं। शायद शर्लिन की यही कोशिश होती है कि वह किसी भी तरह विवादास्पद बयान दें ताकी उनकी लोग चर्चा करें, उन्हें दस बात सुनाये। बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ की पद्धति पर काम करने वाली शर्लिन चोपड़ा के लिए कुछ युवाओं ने वनइंडिया से कहा कि शर्लिन के बारे में हमने जब भी पढ़ा तो यही जाना की उनकी बातें घूमफिर कर सेक्स पर आकर रूक जाती है।
दिल्ली की अनुष्का श्रीवास्तव ने वनइंडिया से कहा कि सच बताऊं तो मैं शर्लिन के बारे में पढ़ते-पढ़ते काफी कुछ सेक्स के बारे में जान गयीं। शर्लिन को तो सेक्स गुरू होना चाहिए तो वहीं कुछ ऐसी ही राय दिल्ली के ही एक कॉलेज में पढ़ने वाले रविकुमार की भी है। उन्होंने वनइंडिया से कहा कि जो भी हो शर्लिन चोपड़ा ने अपनी सेक्सी इमेज को सेक्स के जरिये ही भुनाया है। मीडिया में उन्हें इसी कारण जगह मिलती है इसलिए ही तो वह बार-बार सेक्स जैसे गंभीर विषय पर बेतुके बयान देती हैं।
मालूम हो कि कामासूत्र गर्ल के नाम से मशहूर शर्लिन चोपड़ा ने हालिया बयान में कहा कि बिना प्यार के सेक्स तो एक वासना है। यह वही शर्लिन चोपड़ा है जिन्होंने कुछ दिन पहले लोगों को यह कहकर चौंकाया था कि वह कई बार पेड सेक्स कर चुकी हैं, अभी भी उन्हें पेड सेक्स के ऑफर मिलते रहते हैं। प्लेब्वॉय मैगजिन के कवर पेज के लिए न्यूड होने वाली शर्लिन चोपड़ा खुद को सेक्स क्रातिंकारी भी कहती हैं।
बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर शर्लिन चोपड़ा रूपेश पॉल निर्मित फिल्म कामासूत्र 3डी में बतौर अभिनेत्री नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ हीरो किंग मल्खान हैं।
आईये आपको बताते हैं कि कामासूत्र गर्ल शर्लिन चोपड़ा को लोग क्या-क्या कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











