कान में लंहगा चोली पहन कामसूत्र प्रमोट कर रही हैं शर्लिन!
शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म कामसुत्र 3डी का ट्रेलर कांस फिल्म फेस्टविल में किया जाएगा। इस फेस्टिवल के दौरान शर्लिन चोपड़ा भी काफी उत्साहित होकर पहुंची हैं और कांस में अपने हर एक अपीरियंस के दौरान अलग-अलग तरह की ड्रेसेस पहन कर लोगों को हैरान कर रही हैं। पहले तो शर्लिन चोपड़ा को कांस के दौरान ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखा गया था और अब हाल ही में शर्लिन अपनी दूसरी अपीरियंस के दौरान इंडियन ट्रेडीशनल ड्रेस लहंगा चोली में नज़र आईं। लेकिन शर्लिन चोपड़ा अपने इंडियन लुक में भी हॉट दिखीं और उन्हें देखकर लोगों के होश उड़ गये।
शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कांमसूत्र 3डी जो कि इंडियन सेक्स मैनुअल पर आधारित है का ट्रेलर कांस में ही रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है जो कि 4डी में होगा लेकिन उसमें शर्लिन की जगह कोई हॉलीवुड एक्टर नज़र आएगी। इस सीक्वल की अनाउंसमेंट भी कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ही होगी। शर्लिन चोपड़ा कांस फिल्म फेस्टविल के दौरान अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉंच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कांस के लिए खास ड्रेसेस का सेलेक्शन भी किया है ताकि वों कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान बाकी एक्ट्रेसेस से पीछे ना रह जाएं।
आइये जानते हैं कि शर्लिन चोपड़ा के इस लुक के बारे में उनके फैन्स का क्या कहना है। शर्लिन चोपड़ा अपने कम कपड़ो के जरिये लोगों को हैरान तो जरुर कर रही हैं लेकिन वही लोग शर्लिन के बारे में क्या सोच रहे हैं ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications