शर्लिन चोपड़ा की एडल्ट फिल्म 'कामसूत्र 3d' के सेट पर लगी आग
कहा जा रहा है कि फिल्म का एक सेट नाव पर लगाया गया था। लेकिन अचानक से नाव वाले सेट में आग लग गयी जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से इस फिल्म के निर्माता को काफी नुकसान हुआ है।
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 'कामसूत्र 3d' की शूटिंग इस समय तमिलनाडु के थूथूकुड़ी ओल्ड हार्बर पोर्ट के पास चल रही है। पोर्ट के पास ही एक नाव पर सेट तैयार किया गया था जिसमें लाखों का खर्चा हुआ था। लेकिन सेट तैयार होते-होते काफी टाइम लग गया जिसके कारण फिल्म के क्रू मेंबर ने आऱाम करने के बाद फिल्म की शूटिंग करने की बात कही।
जिसे कि निर्माता रूपेश पॉल ने मान लिया लेकिन आधी रात के बाद अचानक से नाव में आग लग गयी जिसमें लाखों का सेट जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि फिल्म के निर्माता ने नाववाले को डेढ़लाख रूपये दे दिये लेकिन फिर भी अचानक हुई इस दुर्घटना की वजह से फिल्म की शूटिंग बाधित हो गयी है।
गौरतलब है कि 'कामसूत्र 3d'में लीड रोल शर्लिन चोपड़ा और मल्खान सिंह कर रहे हैं। फिल्म देसी औऱ विदेशी दो वर्जन में बन रही है। देसी वर्जन में शर्लिन चोपड़ा के सेमी न्यूड सीन है तो वहीं विदेशी वर्जन में शर्लिन चोपड़ा के फूल न्यूड सीन है। फिल्म को लेकर शर्लिन चोपड़ा अतिउत्साहित हैं उन्हें लगता है कि इस फिल्म के जरिये उन्हें बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में काफी अच्छा काम मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












