घनघोर आश्चर्य: आस्कर अवार्ड के लिए नामांकित हुई शर्लिन की 'कामासूत्र 3डी'
सुनकर हैरानी हुई ना.. हमें भी हुई थी लेकिन .. बात पूरी तरह से सही निकली .. सच में ट्विटर बिकनी क्वीन शर्लिन चोपड़ा की पहली एडल्ट फिल्म 'कामसूत्र 3 डी' दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर की तीन श्रेणियों में शामिल कर लिया गया है।
ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म 'कामसूत्र 3 डी' को 2014 के 86वें ऑस्कर अवार्ड की तीन श्रेणी, बेस्ट मोशन पिक्चर, ऑरिजिनल स्कोर और ऑरिजिनल सॉन्ग विद फाइव सॉंग के श्रेणी में रखा गया है, यह भारत की पहली ऐसी मूवी है जिसे इस तरह की श्रेणी के लिेए नामांकित किया गया है।
इस सफलता के बाद आप फिल्म के निर्माता रूपेश पॉल औऱ फिल्म की अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। दोनों ने इस सफलता पर खुशी जतायी है और कहा है कि यह बात उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो कि हमारी फिल्म की तुलना पोर्न मूवी से कर रहे थे।
गौरतलब है कि शर्लिन इन दिनों रूपेश पॉल की फिल्म कामासूत्र 3d के प्रमोशन में व्यस्त में हैं। जो कि हिंदी नॉवेल कामासूत्र पर आधारित है। फिल्म में उनके हीरो किंग मल्खान हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बनी है। फिल्म में शर्लिन के काफी न्यूड सींस है।
फिल्म को लेकर शर्लिन काफी उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि उनकी यह एडल्ट फिल्म उनके लिए कामयाबी के नये रास्ते खोल देगी। फिलहाल को फिल्म ने ऑस्कर के लिए नामांकित होकर फौरी तौर पर शर्लिन की बात को सही ठहरा दिया है। देखते हैं फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स-ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











