सेक्स वर्कर किरदार के लिए बेकरार शर्लिन
अपनी न्यूड तस्वीरें टि्वटर पर पोस्ट करने वाली मॉडल अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में है। वजह है उन्हें एक फिल्म में ऐसा रोल मिलना जिसकी उन्हें लंबे समय से आस थी। शर्लिन चोपड़ा स्वपना जोशी वाघमारे की अगली फिल्म में एक सेक्स वर्कर का रोल निभा रही है, जिसे लेकर वो जरूरत से ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। शर्लिन ने इसके लिए होमवर्क भी शुरू कर दिया है।
खबर है कि इस फिल्म में काफी उत्तेजक दृश्य होने वाले हैं। जिससे शर्लिन चोपड़ा को कोई एतराज नहीं है। फिल्म में शर्लिन के अपोजिट नसीरुद्दीन के बेटे विवान शाह को लिए जाने की चर्चा है। वैसे प्रतीक बब्बर के नाम पर भी विचार हो सकता है लेकिन अभी तक हीरो का नाम फाइनल नहीं हुआ है।
आपको बता दें बिग बॉस 3 से चर्चा में आयी शर्लिन चोपड़ा हमेशा कोई ना कोई कारनामा करती ही रहती है। कभी वह कहती हैं कि वो बिकनी में नाचेंगी, तो कभी कहतीं है कि वो नहीं उनकी आत्मा वर्जिन हैं, कभी वह न्यूड हो कर अपना फोटो सेशन करवाती है तो कभी वो न्यू़ड पिक्चरें टि्वटर पर अपलोड कर देती है। देखते हैं इस बार शर्लिन की कोशिश क्या रंग लाती है।


Click it and Unblock the Notifications












