..................... Sherlyn Chopra is really bold and Beautiful said Fans | वाकई में शर्लिन बोल्ड एंड ब्यूटीफूल है.. - Hindi Filmibeat

वाकई में शर्लिन बोल्ड एंड ब्यूटीफूल है..

सेक्स क्रांतिकारी बात कहकर शर्लिन ने भले ही बवाल खड़ा कर दिया हो लेकिन इससे उनके चाहने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा है। वनइंडिया के एक पाठक ने शर्लिन की दिल खोलकर तारीफ की है। पाठक अवनीश ने कहा कि शर्लिन की बेबाकी और बोल्डनेस की तारीफ करनी चाहिए।

उसमें औरत होकर इतनी हिम्मत तो है कि वो जो करती हैं वो कहती हैं। मुझे तो बॉलीवुड की दूसरी जीनत लगती हैं शर्लिन चोपड़ा। मैंने उन्हें पहली बार बिग बॉस में ही देखा था तभी से ही मुझे वो अच्छी लगती हैं। हमारे बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को शर्लिन से बेबाकी और बोल्डनेस सीखनी चाहिए।

आपको बता दें कि शर्लिन ने एक मैंगजिन के इंटरव्यू में बोला है कि वो अपनेआप को सेक्स क्रांतिकारी मानती हैं। उनसे पहले सेक्स को लेकर कोई खुलकर बात नहीं करता था। उन्हें सेक्स क्रांतिकारी बनने में मदद की प्लेब्वॉय मैगजीन ने जिसके लिए शर्लिन ने न्यूड फोटोशूट करवाया था।

शर्लिन की इस बेबाकी पर महिला संगठन एकदम से उबल गया है। उसने शर्लिन को बजारू तक कह डाला है। महिला संगठनों ने कहा है कि शर्लिन जैसे लोगों के कारण कला औऱ कलाकार दोनों का नाम खराब हो रहा है। शर्लिन को तुरंत प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X