शर्लिन को गर्व है कि वो सेक्स क्रांतिकारी हैं!
शर्लिन चोपडा़ जो भी करती हैं उसपर उन्हें बहुत गर्व होता है। पहले जब वो प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड हुई थीं तब भी उन्होंने कहा था कि उनके पिता अगर जिंदा होते तो उन्हें शर्लिन पर गर्व होता। और अब खुद को सेक्स क्रांतिकारी कहकर एक बार फिर से शर्लिन को अपने ऊपर गर्व करने का मौका मिल गया है। शर्लिन चोपड़ा ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वो सेक्स क्रांतिकारी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्लेब्वॉय मैगजीन ने उन्हें सेक्स क्रांतिकारी बनाया है। क्योंकि प्लेब्वॉय मैगजीन ने ही उन्हें पहला मौका दिया जब वो न्यूड होकर दुनिया के सामने आ गयीं। और उसके बाद वो पहली एक्ट्रेस हैं जो इंडियान सेक्स मैनुअल पर आधारित फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में काम कर रही हैं।
वैसे शर्लिन चोपडा़ चाहे जो भी करें लेकिन उनके फैन्स हमेशा उनके साथ ही रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। शर्लिन चोपड़ा के फैन विंत्री ने शर्लिन को मैसेज किया शर्लिन जो भी करो आत्मविश्वास के साथ और सच्ची भावनाओं के साथ करो। और ये दुनिया एक दिन आपकी होगी। शर्लिन ने इस बात का जवाब देते हुए अपने फैन को ढ़ेर सारा धन्यवाद दिया। इसके अलावा शर्लिन चोपडा़ के बाकी फैन्स ने भी शर्लिन की ढ़ेर सारी तारीफें की हैं। प्रवीन ने लिखा है शर्लिन चोपडा़ आप महिला शक्ति का उदाहरण हैं। इसी स्टाईल को बनाए रखना।
इसी के साथ शर्लिन को फैन्स ने ट्विटर पर शर्लिन चोपड़ा को ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं और उनकी तारीफों को पुल बांधे हैं। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में खुद को एक सेक्स क्रांतिकारी कहा है क्योंकि वो पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो कि सेक्स को लेकर बात करते हुए किसी तरह की झिझक महसूस नहीं करती हैं। ज्ञात हो कि अपने जन्मदिन पर भी शर्लिन ने अपना बर्थडे केक मुंबई के रेड लाइट एरिया में मनाया था। और वो भी वहां रह रहीं सेक्स वरकर्स के साथ। शर्लिन ने एक बार ये भी कहा था कि वो पेड सेक्स भी कर चुकी हैं। तो कुल मिलाकर शर्लिन ने सेक्स जैसे शब्द को बहुत ही आम कर दिया है और इसीलिये वो खुद को एक सेक्स क्रांतिकारी कह रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












