..................... Sherlyn Chopra is not the only sex revolutionary, मिलिये बॉलीवुड के सेक्स क्रांतिकारियों से। - Hindi Filmibeat

देखिये शर्लिन चोपड़ा से पहले कौन-कौन थे सेक्स क्रांतिकारी

By Sonika

शर्लिन चोपडा़ ने जो कि विदेशी एडल्ड मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए न्यूड होने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और जो जल्द ही 'कामसूत्र 3डी' में भी नज़र आने वाली हैं, हाल ही में खुद को सेक्स क्रांतिकारी कहा तो अचानक से लोग शर्लिन को लेकर खबरों की सुर्खियां बनाने लगे। लेकिन देखा जाए तो शर्लिन चोपड़ा से पहले भी सेक्स को लेकर कई एक्ट्रेसेस आगे बढ़ने लगी थीं और साथ ही सेक्स को खुलकर परोसने लगी थीं। हालांकि इन एक्ट्रेसेस को कहीं पीछे छोड़कर शर्लिन थोड़ा आगे बढ़ गयीं लेकिन सेक्स क्रांति का पूरा श्रेय सिर्फ शर्लिन को ही नहीं जाना चाहिए।

बॉलीवुड में एक समय था जब एक्ट्रेसेस साड़ियों में लिपटी नज़र आती थीं। उस समय एक्टर और एक्ट्रेसेस के बीच अगर कोई सेक्स सीन या किसिंग सीन शूट किया जाना होता था तो दो फूलों को मिलाकर या फिर रात को दिन में बदलते हुए दिखाकर सीन को शूट किया जाता था। वक्त आगे बढ़ा और धीरे धीरे एक्ट्रेसेस-एक्टर की सोच में भी बदलाव हुआ। किसिंग सीन्स और सेक्स सीन्स को भी छोडा़ उत्तेजक बनाने के लिए निर्देशकों ने एक्ट्रेसेस को और एक्टरों को करीब आने के लिए कहा। एक्ट्रेसेस ने अपने कपड़ों के स्टाइल मे परिवर्तन किया और साथ ही अपनी सोच को और भी बोल्ड किया।

परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसी नियम का पालन किया हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने। बॉलीवुड में कपड़ों से लेकर एक्टरों की सोच तक बदली। लोगों का सेक्स और सेक्स से जुड़े हॉट सीन्स की तरफ रुझान भी बढ़ा। फिर सन्नी लियोन जैसी पॉर्न स्टार के बॉलीवुड में एंट्री करने से और बॉलीवुड में सेक्स क्रांति को और भी बढ़ावा मिला। शर्लिन चोपडा़ जो कि अभी तक लोगों के लिए अंजान थीं अब एक हॉट टॉपिक बन गयीं। अब देखना ये है कि शर्लिन के साथ बाकी के सभी सेक्स क्रांतिकारियों के साथ ये क्रांति बॉलीवुड में और क्या क्या बदलाव लाती है। तो आइये मिलते हैं बॉलीवुड में इस क्रांति को बढ़ावा देने वाले अब तक के क्रांतिकारियों से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X