एक वीडियो का 16 लाख देने का किया वादा.. जिस्म की नुमाइश करवाकर नहीं दी पेमेंट, अब फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा

Sherlyn Chopra Video- शर्लिन चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि वो काफी बोल्ड रहती हैं। उनके वीडियोज जब भी सामने आते हैं लोग हैरान हो जाते हैं और अक्सर ट्रोल होती हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसमें वो भड़कती हुई नजर आ रही है।
दरअसल उनका कहना है कि उनके कुछ वीडियोज शूट किए गए हैं जिसके पैसे नहीं मिले हैं। शर्लिन ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि लड़कियों के जिस्म की नुमाइश करवाते हैं लेकिन पेमेंट नहीं करते हैं। शर्लिन ने इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं और लगातार वीडियो वायरल हो रहा है।
जिस्म की नुमाइश, नहीं दी पेमेंट
शर्लिन ने कहा, ''हमारी बात हुई थी कि हर वीडियो का मुझे 16 लाख रुपए दिया जाएगा और मैने 3 वीडियोज किए थे। टोटल बनता है 48 लाख जिसमें से मुझको आज तक एक पैसा नहीं मिला। मेरा सवाल ये है कि लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं।
आप उनको चूना क्यों लगाते हैं, आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं, क्या ये होता है एथिकल बिजनेस? आपको बिजनेश करना है तो जाइए सीखिए कि टाटा कैसे बिजनेस करते हैं, एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं, आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर जाकर उनके साथ यौन शोषण करते हैं, उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी, जो एक आधी फिल्में हाथ में हैं वो भी छूट जाएंगी।''
शर्लिन का वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं और उल्टा शर्लिन को ही खरी खोटी सुनाई जा रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











