माफी मांग शर्लिन ने फिर से पा ली कामसूत्र 3डी
रुपेश पॉल ने कहा "शर्लिन चोपड़ा बहुत ही डेडिकेटेड एक्ट्रेस हैं और वो अपने काम को लेकर काफी पैशिनेट हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई और एक्ट्रेस इससे पूरा न्याय कर पाएंगे। इसके अलावा ये बहुत ही बोल्ड सब्जेक्ट है और जिसमें उन्हें न्यूड होना है और उनेक साथ फिल्म आठ एक्टर हैं जो कि न्यूड होंगे। शर्लिन चोपड़ा फिल्म में एक राजकुमारी का किरदार निभा रही हैं और मैं फिल्म के किसी भी सीन को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहता हूं। कामसूत्र 3डी की शूटिंग 15 मार्च से शुरु होगी।" रुपेश पॉल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। अभी तक उन्होंने फिल्म की तीन पर्सेंट शूटिंग खत्म कर ली है और अब आगे की शूटिंग की जाएगी।
शर्लिन चोपड़ा के फिल्म से बाहर जाने के बारे में पूछने पर रुपेश पॉल ने कहा "शर्लिन चोपड़ा फिल्म से बाहर इसलिए निकाल दी गयी थीं क्योंकि उन्होंने फिल्म से जुड़ी शर्तों को तोड़ा था। और फिल्म का एक न्यूड वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया था। रुपेश ने तुरंत ही शर्लिन को फिल्म से बाहर निकालकर एक हॉलीवुड एक्ट्रेस को फिल्म में ले लिया। लेकिन बाद में उनके बीच समझौता हो गया।" रुपेश ने आगे कहा "उस घटना के बाद से शर्लिन और भी समझदार हो गयी हैं। मुझे शर्लिन की एक बात बहुत पसंद है कि वो अपने काम को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं। शर्लिन ने लिखकर मुझसे कहा है कि वो फिल्म से जुडी़ कोई भी बात किसी से शेयर नहीं करेंगी"


Click it and Unblock the Notifications
