सेक्स क्रांतिकारी शर्लिन देंगी फ्री सेक्स कोचिंग!

हेडलाइन पढ़कर आप भी चौंक गये होंगे कि आखिर हम ये किस कोचिंग की बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं शर्लिन चोपड़ा द्वारा दी जल्द ही शुरु की जाने वाली फ्री सेक्स कोचिंग की। अगर आप भी इस बात से बिल्कुल अंजान हैं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर ये मसला क्या है। खबर ये है कि शर्लिन चोपड़ा जो कि जल्द ही एडल्ट मूवी कामसूत्र 3डी में नज़र आने वाली हैं उनकी फिल्म के प्रचार के लिए लोगों के मोबाईल में मैसेज आने लगे हैं कि जल्द ही शर्लिन चोपड़ा आपको आर्ट ऑफ मेकिंग सिखाएंगी। इसके कोई भी चार्जेस नहीं लगेंगे। मोमूवीज डॉट कॉम की तरफ से आ रहे इन मैसेजेस में ये भी लिखा है कि सिर्फ इंटरनेट के चार्जेस लगेंगे बाकी और कुछ नहीं।

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक मैगजीन में दिये इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सेक्स क्रांतिकारी हैं और उन्हें सेक्स क्रांतिकारी बनाने में उनकी मदद की है प्लेब्वॉय मैगजीन ने। ये एक एल्डट मैगजीन है जिसेक लिए शर्लनि चोपडा़ ने एक न्यूड फोटोशूट कराया था। शर्लिन चोपड़ा वो पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जिसने इस मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। प्लेब्वॉय मैगजीन ने सबसे पहले शर्लिन चोपड़ा को एक पहचान दी और साथ ही उन्हें विवादों में भी ला दिया। लेकिन इसके साथ ही शर्लिन के करियर को एक बहुत अच्छा ब्रेक भी मिला। शर्लिन चोपडा़ जल्द ही एडल्ड फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में नज़र आएंगी। यह फिल्म इंडियन सेक्स मैनुअस पर आधारित है। फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। पहला भाग इंडिया में रिलीज़ होगा जिसमें न्यूड सेक्स होंगे लेकिन ज्यादा नहीं। दूसरा भाग विदेशों में रिलीज होगा जिसमें न्यूड सीन्स होंगे।

इसके बाद' कामसूत्र 4 डी' भी रिलीज होगी लेकिन इसमें शर्लिन चोपड़ा नज़र नहीं आएंगी। शर्लिन चोपडा़ की जगह कोई हॉलीवुड एक्ट्रेस इस फिल्म में काम करेंगी। शर्लिन चोपडा़ ने खुद को सेक्स क्रातिकारी बनाकर खुद को एक नये विवाद से जोड़ लिया है। अब उनकी फिल्म कामसूत्र 3डी को तो फ्री की पब्लिसिटी मिल गयी है। साथ ही लव मेकिंग फ्री में सिखाने का मैसेज भेजकर कामसूत्र 3डी की सफलता के लिए और भी ज्यादा काम किया जा रहा है। कामसूत्र के प्रमोशन के लिए भेजे जा रहे इन मोबाइल मैसेजेस में ये भी लिखा है कि शर्लिन चोपडा़ न्यूड होकर भी खुद को कंट्रोल कर सकती हैं क्या आप कर सकते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X