सेक्स वर्कर्स के साथ बर्थडे क्यों मनाया शर्लिन ने!
ट्विटर पर सुबह से ही लोग शर्लिन को उनके अनोखे तरह से जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शर्लिन चोपड़ा के इस तरह से जन्मदिन मनाने से उनके दिल में शर्लिन के लिए इज्जत बढ़ गयी है। ज्ञात हो कि शर्लिन ने कल रात ही अपने ट्विटर पर ट्वीट किया और लिखा कि वो स्पेशल लोगों से मिलने के लिए जा रही हैं। उसके बाद उन्होंने लिखा कमातिपुरा की सेक्स वर्कर्स को बहुत बहुत धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए। कमातिपुरा मुंबई में स्थित भारत का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। शर्लिन के लिए सेक्स वर्कर्स ने एक बेहतरीन केक लाया और उसपर लिखवाया सेलिब्रेटिंग वुमनहुड। इस केक साथ सभी ने शर्लिन को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
अब शर्लिन को अपने इस तरह से जन्मदिन मनाने को लेकर ढ़ेर सारी तारीफें तो मिल ही रही हैं लेकिन लोगों के मन में ये सवाल भी है कि इस तरह अनोखे तरह से जन्मदिन मनाने के पीछे आखिर शर्लिन का मकसद क्या है। वैसे आपको याद दिला दें कि पिछले साल ही शर्लिन ने मीडिया से ये कहा था कि वो पेड सेक्स कर चुकी हैं और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनमें और सेक्स वर्कर में कोई फर्क नहीं है। तो क्या इस तरह खुलेआम सेक्स वर्कर के साथ जन्मदिन मनाकर शर्लिन बताना चाहती हैं कि सेक्स वर्करों को भी सम्मान मिलना चाहिए और उन्हें भी समाज का हिस्सा माना जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












