शर्लिन के लिए कामसूत्र हैं 'आर्ट ऑफ लिविंग'!

'आर्ट ऑफ लिविंग' हर एक इंसान के लिए अलग अलग होती है। दुनिया का हर इंसान अपनी जिंदगी में जीने की कला की खोज करता है लेकिन हमारी शर्लिन चोपड़ा के लिए कामसूत्र ही आर्ट ऑफ लिविंग है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फॉलोवर्स से कहा है। शर्लिन चोपड़ा ने जबसे अपनी एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3डी का अर्धनग्न वीडियो यू ट्यूब पर डाला है तब से ट्विटर से लेकर खबरों तक में शर्लिन ही शर्लिन ही छाई हुई हैं। एक ही दिन में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने शर्लिन के इस वीडियो को देखा और पसंद भी किया।

शर्लिन चोपड़ा को ट्विटर पर उनके फैन्स ने बॉलीवुड की मशहूर और बोल्ड अदाकारा ज़ीनत अमान के साथ कंपेयर भी कर दिया। साथ ही शर्लिन ने अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की हैं जिनमें उनकी कमर से ऊपर का हिस्सा बिना कपड़ों का है। साथ ही इन तस्वीरों में शर्लिन की कामुक अदाएं भी कम कातिलाना नहीं है। शर्लिन चोपड़ा ने कामसूत्र में अपने अभिनय को सही साबित करने के लिए ट्वीट किया "न्यूडिटी गंदी नहीं है। गंदी है लोगों की सोच। कामसूत्र भारत से ही आया था। ये आर्ट ऑफ लिविंग है।"

इसके अलावा शर्लिन की इन तस्वीरों पर लोगों के कमेंट तो पढ़ने लायक हैं नहीं लेकिन फिर भी एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया है कि "तो आप कामसूत्र 3डी के लिए फिर से न्यूड हो गयीं। इसे कहते हैं काम के प्रति डेडिकेशन।" ज्ञात हो कि इससे पहले शर्लिन चोपड़ा विदेशी एडल्ट मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए भी न्यूड हुई थीं और उस वक्त भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शर्लिन चोपड़ा की ये एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3डी जल्द ही रिलीज होगी। इसके दो पार्ट होंगे एक जो सिर्फ भारत में रिलीज होगा और दूसरा जो विदेशों में रिलीज होगा। भारत में जो भाग रिलीज होगा उसमें न्यूड सींस नहीं हैं। लेकिन जो भाग विदेशों में रिलीज होगा उसमें शर्लिन ने जी भर के न्यूड सींस दिये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X