शादी के बाद भी शर्लिन सेक्स क्रांतिकारी ही रहेंगी!
बॉलीवुड में खुद को सेक्स क्रांतिकारी बताने वाली एक्ट्रेस मॉडल शर्लिन चोपड़ा आजकल अपनी शादी की खबर को लेकर काफी चर्चा में हैं। शर्लिन की शादी की खबर सुनकर लोग तो हैरान हैं ही साथ ही उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि आखिर शर्लिन चोपड़ा से शादी करने वाला ये शख्स है कौन। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि वो शादी करने वाली हैं और जहां तक बात चल रही है वो इस साल अगस्त तक शादी के बंधन में बंध जाएंगी। लेकिन लोगों का कहना है कि भला वो कौन सा शख्स है जो कि शर्लिन चोपड़ा से शादी करके अपना घर बसाना चाहता है। ऊपर से शर्लिन चोपड़ा ने ये भी कहा है कि वो शादी के बाद भी इस तरह की फिल्में और काम करती रहेंगी।
शर्लिन चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अब अपनी लाइफ में सैटल हो जाना चाहती हैं। इसके लिए वो अपनी फैमिली की पसंद से शादी करने जा रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा "लोगों को मेरी बात पर यकीन नहीं होता है, लेकिन इस बात में 100 प्रतिशत सच्चाई है। यह अरेंज्ड मैरिज है और फैमिली की रजामंदी से हो रही है। इसमें मेरे पेरेंट्स इनवॉल्व नहीं हैं, लेकिन मेरी बहन और फैमिली के दूसरे लोगों ने इस रलेशनशिप को फाइनल किया है। वैसे भी अब मैं सैटल होना चाहती हूं।"
शर्लिन चोपड़ा से जब लोगों ने उनके वुड बी हसबैंड के बारे में पूछा तो शर्लिन ने जवाब दिया "वह एक शरीफ लड़का है और फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है। मैं हमेशा से कमिटेड रिलेशनशिप चाहती थी। वह बात मुझे इस शख्स में दिखी। यही वजह से है कि मैंने अपनी फैमिली के कहने पर इसे फौरन एक्सेप्ट कर लिया। शादी के बाद भी अपने काम को करते रहने के बारे में बताते हुए शर्लिन ने कहा मैरेज के बाद मेरे फीगर में तो कोई चेंज आने वाला नहीं है। फिर मैं जिससे शादी करने जा रही हूं वह मुझे और मेरे काम को अच्छी तरह से जानता है।"


Click it and Unblock the Notifications