शर्लिन का आरोप.. रूपेश पॉल ने यौनसंबंध बनाने को कहा...
खबर है कि शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि रुपेश पॉल ने उनके सामने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने उसे अनप्रोफेशनल कहकर बदनाम किया और फिल्म से निकालने की बात कही।
जबकि इसके पहले खबर आयी थी कि रूपेश पॉल ने शर्लिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। रूपेश पॉल ने आरोप लगाया था कि उन्हें शर्लिन की वजह से पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। यही नहीं रूपेश पॉल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इन दिनों ट्विटर पर शर्लिन चोपड़ा उन्हें मां-बहन की गाली से नवाज रही हैं। शर्लिन ने बीच में फिल्म छोड़ दी है इस कारण उन्हें पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर लॉचिंग पर शर्लिन के ना पहुंचने से रूपेश पॉल ने उन्हें अनप्रोफेशनल करार दिया जिसकी वजह से भड़की शर्लिन तूत-मैं-मैं पर उतर आयीं। औऱ मर्यादा भूलकर जमकर रूपेश पॉल को सार्वजनिक मंच पर गरियाने लग गयी जिसके बाद ही रूपेश पॉल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली खबर सामने आयी थी।


Click it and Unblock the Notifications












