कामसूत्र 3डी तो छोड़ी लेकिन रुपेश को नहीं छोड़ेंगी शर्लिन!
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने रुपेश पॉल की फिल्म कामसूत्र 3डी तो शूटिंग के दौरान ही छोड दी थी। लेकिन यूं लग रहा है कि शर्लिन ने पूरी तैयारी कर ली है और वो कामसूत्र 3डी के निर्देशक रुपेश पॉल को नहीं छोड़ेंगी। रुपेश पॉल ने जिस तरह से कामसूत्र 3डी फिल्म के प्रमोशन के दौरान शर्लिन को अनप्रोफेशनल कहा और शर्लिन की बेइज्जती की उसके बाद शर्लिन ने भी पूरी तरह से रुपेश से बदला लेने की ठान ली। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया से कहा कि रुपेश पॉल एक बहुत ही बेइमान और बद्तमीज इंसान हैं। उन्हें खुद पता नहीं कि अनप्रोफेशनल का मतलब क्या होता है और वो शर्लिन को अनप्रोफेशनल कह रहे हैं।
शर्लिन ने ये भी बताया कि उन्होंने कामसूत्र 3डी बीच में ही छोड़ दी थी। पूरी फिल्म शूट भी नहीं की और फिल्म की शूटिंग किसी और से पूरी करवाकर रुपेश शर्लिन के नाम पर इसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं। आखिरकार शर्लिन चोपड़ा ने एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विश्वास नंगारे पाटिल, और सीनियर इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस को एक कंप्लेन दर्ज कराई है। शर्लिन ने लिखा है कि रुपेश पॉल ने उनका मिसयूज किया और साथ ही उन्हें गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की। शर्लिन ने कहा कि रुपेश ने उन्हें धोखा दिया और उनके नाम से कामसूत्र 3डी बेचने की कोशिश भी कर रहे हैं जबकि शर्लिन ने पूरी फिल्म में काम ही नहीं किया है।
शर्लिन चोपड़ा और रुपेश पॉल के बीच में ये मिसअंडरस्टैंडिग फिल्म के दौरान ही शुरु हो गयी थी जब शर्लिन चोपड़ा ने बिना रुपेश पॉल से पूछे कामसूत्र 3डी के कुछ वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर दिये थे। शर्लिन चोपड़ा की इस हरकत के बाद ही रुपेश पॉल ने शर्लिन को फिल्म से बाहर निकाल दिया। लेकिन कुछ समय बाद जब शर्लिन चोपड़ा ने लिखित में रुपेश को माफीनामा दिया तो रुपेश ने उन्हें माफ करके वापस से उन्हें फिल्म में ले लिया। लेकिन अब जब कामसूत्र 3डी की रिलीज डेट आ रही है तो फिर से रुपेश और शर्लिन के बीच झगड़ा शुरु हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











