आइटम शर्लिन का आइटम नंबर!
बॉलीवुड में अपने न्यूड एक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में रहीं शर्लिन चोपड़ा की एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3 डी एक बार फिर से चर्चा में है। खबर है कि शर्लिन चोपड़ा अपनी इस फिल्म में एक आइटम नंबर करेंगी और इस आइटम नंबर में शर्लिन काफी हॉट और कामुक अदाएं करती नज़र आएंगी। शर्लिन चोपड़ा की फिल्म भारत की पवित्र सेक्स मैनुअल कामासूत्र पर आधारित है। फिल्म में शर्लिन चोपड़ा ने कई सारे हॉट और न्यूड सीन्स दिये हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरु की जाएगी। फिल्म के निर्देशक रुपेश पॉल का कहना है कि फिल्म की शूटिंग इस गाने से ही शुरु की जाएगी। फिल्म में शर्लिन ने जो डांस नंबर किया है उसमें उनके साथ कई न्यूड डासर्स भी मौजूद होंगे।
शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामसूत्र 3 डी की शूटिंग का पहला भाग पूरा हो चुका है। दूसरे भाग की शूटिंग मुंबई में शुरु की जाएगी और इसके बाद जोधपुर में जाकर फिल्म की आगे की शूटिंग की जाएगी। शर्लिन चोपड़ा को कुछ समय पहले फिल्म से बाहर भी कर दिया गया था क्योंकि शर्लिन चोपड़ा ने बिना निर्देशक की इजाजत के अपनी फिल्म का एक न्यूड वीडियो नेट पर अपलोड कर दिया था। लेकिन बाद में शर्लिन द्वारा माफी मांगने पर रुपेश पॉल ने फिर से शर्लिन को वापस फिल्म में ले लिया। लेकिन रुपेश ने ये भी कहा कि कामसूत्र 3 डी के अगले पार्ट में शर्लिन नहीं होंगी बल्कि कोई विदेशी एक्ट्रेस होंगी।
कुछ समय पहले ये खबर भी आई थी कि शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म कामसूत्र 3डी की शूटिंग के दौरान पूरे 22 घंटे न्यूड गुजारे। क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि निर्देशक को बार बार उनके मेकअप वगैरह के लिए परेशान होना पड़े। शर्लिन ने कहा कि सिगरेट पीकर वो 22 घंटे न्यूड रह सकीं। शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामसूत्र 3 डी को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट इंडिया में रिलीज होगा और इसमें न्यूड सीन्स नहीं होंगे जबकि दूसरा भाग विदेशों में रिलीज होगा जिसमें शर्लिन ने कई सारे न्यूड सीन्स दिये हैं। अब देखना ये है कि शर्लिन चोपड़ा अपनी कामसूत्र 3डी के जरिये क्या पूनम पांडे की नशा फिल्म को टक्कर दे पाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











