राखी सावंत के सपोर्ट में उतरी शर्लिन चोपड़ा, ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उमराह जाने को लेकर बताया सच

Rakhi Sawant: गंदी कैट फाइट के बाद एक बार फिर से राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा दोस्त बन गए हैं। दोनों इस वक्त अक्सर साथ में ही नजर आते हैं और एक-दूसरे का सपोर्ट भी करते हैं। हाल ही में जब ट्रोलर्स ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को उमराह जाने वाली बात पर ट्रोल किया तो शर्लिन चोपड़ा उनके सपोर्ट में आई और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
राखी के सपोर्ट मे शर्लिन-
आदिल और खुद की लड़ाई में राखी सावंत उमराह चली गई थी। इसके बाद जब वह उमराह से वापस आई तो राखी अपने फैंस को भी कहती दिखीं कि राखी नहीं फातिमा कहो मुझे फातिमा हूं मैं।
इसी बीच एक फंक्शन में राखी सावंत तब सभी को हैरान कर दिया जब वह लाल कलर के अबाया में नजर आईं। हर किसी को वह खुद को इस्लाम धर्म में डूबा हुआ दिखा रही थीं।
ऐसे में टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने राखी सावंत को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए कहा कि अगर आपकी किसी धर्म में आस्था है तो उसके लिए आपको 60 कैमरों की जरूरत नही है।
तो अब ऐसे में इस सबको लेकर राखी ने पूछा है कि जो लोग मुझे इस्लाम की परिभाषा सिखा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या आप इस्लाम के ठेकेदार हो। इस बीच इस मामले में शर्लिन चोपड़ा भी कूद गई।
राखी की दोस्त शर्लिन चोपड़ा ने भी उनका सपोर्ट करते हुए कहा कि कोई भी किसी को ये कहने का हकदार नहीं है कि किसी की धर्म में आस्था कितनी है। राखी उमराह के जाने पर उसको ट्रोल ना करें। आप किसी के बारे में ऐसा नहीं बोल सकते हैं।
राखी सावंत और आदिल की लड़ाई-
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस वक्त बैसे अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर लगातार खबरों में हैं। दोनों के बीच लड़ाी चल रही है, और दोनों एक-दूसरे पर कई सारे आरोप लगा चुके हैं। एक दूसरे के ऑडियो क्लिप और वीडियो क्लिप भी लीक कर चुके हैं। दोनों की लड़ाई के बीच शर्लिन चोपड़ा भी हैं, जो कभी आदिल के पक्ष में रहती हैं तो कभी राखी के साथ आ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications