सेक्स में क्रांति लाएंगी शर्लिन!

शर्लिन चोपड़ा के नाम से कौन वाकिफ नहीं होगा। शर्लिन चोपडा़ पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी है जिन्होंने हॉलीवुड प्लेब्वॉय मैगज़ीन के लिए पहली बार न्यूड फोटोशूट कराया और साथ ही शर्लिन ने 'कामसूत्र 3डी' में भी न्यूड एक्ट करके लोगों को हैरान कर दिया। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक और नया विवादास्पद बयान देकर खुद को खबरों की सुर्खियों में ला दिया है। इस बार शर्लिन ने खुद को एक सेक्स क्रांतिकारी कहा है। सेक्स क्रांतिकारी से शर्लिन चोपड़ा का मतलब है कि उन्होंने सेक्स जैसी चीज जिसके बारे में लोग खुलकर बातें नहीं कर सकते को इस तरह खोलकर सबसे सामने ला दिया है कि अब शायद सेक्स को जितना परदे में छुपा कर रखा जाता था आज वो उतना ही सबके सामने आ गयी है।

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एडल्ड फिल्म कामसूत्र 3डी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। कामसूत्र 3डी में शर्लिन चोपड़ा ने न्यूड सीन्स दिये हैं और इन सीन्स को लेकर वो पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में छायी हुई हैं। इसके बाद शर्लिन चोपडा़ ने कहा है कि वो अपनी फिल्म कामसूत्र 3डी में अपने द्वारा पहने गये कपड़ों की नीलामी भी करेंगी जैसा कि सन्नी लियोन ने अपनी फिल्म जिस्म 2 के बाद किया था। फिल्हाल शर्लिन चोपडा़ जो कि सेक्स को एक बहुत ही खुलेपन के साथ स्वीकार करती हैं और किसी के सामने इस विषय पर बोलने से नहीं कतरातीं ने खुद को सेक्स क्रांतिकारी कहकर लोगों को हैरान कर दिया है।

सेक्स क्रांतिकारी बनकर शर्लिन वैसे अभी तक तो सेक्स को लोगों के सामने खुलकर परोस चुकी हैं। लेकिन शर्लिन के सेक्स के क्षेत्र से जुड़ी ये क्रांति और कहां तक जाएगी ये कहना मुश्किल होगा। वैसे देखा जाए तो शर्लिन ही इस क्षेत्र की क्रांतिकारी नहीं हैं उनके साथ पूनम पांडे और सन्नी लियोन ने भी इस क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। लेकिन ये तो मानना पड़ेगा कि शर्लिन चोपड़ा ने ही सेक्स को इतना ज्यादा खुलकर सबसे सामने रख दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X