शर्लिन को दोबारा क्यों मिली 'कामसूत्र 3D'?
फिल्म 'कामसूत्र 3D' ने बनने से पहले ही तहलका मचा दिया है। चारों ओर खबर फैल गयी है कि फिल्म 'कामसूत्र 3D' में भारतीय अभिनेत्री शर्लिन की वापसी हो गयी है लेकिन जो अभिनेत्री कल फिल्म से बाहर थी आज वो वापस आ गयी है तो इसके पीछे की बात लोगों को समझ में नहीं आ रही है। हो सकता है कि डायरेक्टर और शर्लिन दोनों ने किसी बात पर कोई समझौता किया हो जिसके बारे में बताया नहीं जा रहा है।
अब रूपेश पॉल ज्यादा झुके या फिर शर्लिन इस बारे में तो अभी साफ-साफ कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन अभी भी कुछ ऐसा है जिसका खुलासा नहीं हुआ है। हो सकता है कि रूपेश पॉल को लगा हो कि शर्लिन को बाहर करके वो अपनी फिल्म को कम से कम भारत में तो हिट नहीं करा सकते हैं इसलिए उन्होंने शर्लिन को वापस बुला लिया हो क्योंकि शर्लिन के अलावा कोई भी भारतीय अभिनेत्री बेबाकी से पर्दे पर न्यूड तो हो नहीं सकती हैं।
या फिर शर्लिन ने ही जाकर रूपेश पॉल से अपने किये की माफी मांगी हो जिस पर तरस खाकर डॉयरेक्टर ने उन्हें वापस बुला लिया हो। खैर क्या सही है इस बारे में लोग जरूर जानना चाहते हैं। वैसे कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि यह सब कुछ शर्लिन की ओर से फैलाया गया नाटक था ताकी फिल्म को पब्लिसिटी मिले।आपको बता दें कि बिकनी गर्ल शर्लिन चोपड़ा की फिर से फिल्म 'कामसूत्र 3D'में वापसी हो गयी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल का का गुस्सा शांत हो गया है और उन्होंने शर्लिन की गुस्ताखी को माफ करते हुए दोबारा से फिल्म में बुला लिया है। इसलिए शर्लिन फिर से अपनी फिल्म की टीम के साथ राजस्थान में शूंटिंग करने जा रही है जिसके लिए काफी उत्साहित भी है।


Click it and Unblock the Notifications












