शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप- 'वो बिना बताए घर में घुस आए और जबरन Kiss करने लगे'

राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। एक ओर जहां कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर पुलिस को दिए अपने बयान में राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें, राज कुंद्रा केस से शर्लिन चोपड़ा शुरुआत से ही जुड़ी रही हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ सबसे पहला बयान महाराष्ट्र की साइबर सेल की इन्वेस्टीगेशन टीम को मैंने ही दिया था।

वहीं, अब उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण को लेकर दर्ज अपनी एफआईआर भी जारी की। अपनी शिकायत में शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि साल 2019 की बात है, जब राज कुंद्रा उनके घर बिना बताए चले आए थे और मना करने के बावजूद kiss करते रहे।

Sherlyn Chopra accuses Raj Kundra

अभिनेत्री कथित तौर पर पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई अपराध शाखा के प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश हुई थी। शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का प्राथमिकी जारी की थी।

अपनी शिकायत में, शर्लिन ने खुलासा किया कि 2019 की शुरुआत में, राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को एक प्रस्ताव के बारे में बुलाया, जिस पर वो चर्चा करना चाहते थे। शर्लिन ने दावा किया कि, 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद, उनके और राज के बीच मैसेज मैसेज में काफी बहसबाजी हुई, जिसके बाद राज बिना बताए उनके घर पहुंच गए और जबरदस्त की।

राज कुंद्रा ने की जबरदस्ती

राज कुंद्रा ने की जबरदस्ती

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि विरोध करने के बावजूद राज उन्हें जबरदस्ती kiss करने लगे थे। शर्लिन ने कहा कि, वह एक विवाहित पुरुष के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थीं.. और ना ही बिजनेस और प्लेज़र को मिक्स करना चाहती थीं।

शिल्पा शेट्टी के साथ तनावपूर्ण रिश्ता

शिल्पा शेट्टी के साथ तनावपूर्ण रिश्ता

शर्लिन ने आगे कहा कि, "मैंने राज कुंद्रा से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता काफी जटिल है और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहते हैं।"

राज को धक्का देकर मैंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया

राज को धक्का देकर मैंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया

शर्लिन ने कहा, "राज कुंद्रा को मैंने रोकने की बहुत कोशिश की.. क्योंकि मैं डर गई थी। थोड़ी देर बाद, मैं किसी तरह राज को एक तरफ धकेलने में कामयाब रही और भागकर वॉशरूम में चली गई। मैं कुछ देर वॉशरूम में रही, जब तक वह मेरे घर से चला नहीं गया।"

राज कुंद्रा पर आरोप

राज कुंद्रा पर आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 r/w धारा 384, 415, 420, 504 and 506, 354 (a) (b) (d) 509 के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। वहीं इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के 67, 67 (ए), महिला अधिनियम 1986 के अभद्र प्रतिनिधित्व की धारा 3 और 4 भी शामिल है।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में राज कुंद्रा

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में राज कुंद्रा

बता दें, राज कुंद्रा और पोर्न फिल्मों के मामले में एक अन्य आरोपी रयान थोरपे को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राज कुंद्रा के खिलाफ न केवल भारत में पोर्न फिल्में बनाने का शिकायत है, जो भारतीय दंड संहिता और आईटी नियमों के कई प्रावधानों के तहत अवैध है.. बल्कि लड़कियों को काम देने के झांसे से पोर्न इंडस्ट्री में लाने का भी है।

राज कुंद्रा हैं मास्टरमाइंड

राज कुंद्रा हैं मास्टरमाइंड

मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ काफी सबूत हैं और उन्हें ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X