एक्ट्रेस का शॅाकिंग खुलासा कहा - अश्लील वीडियो दिखाकर उसने कहा राजी है तो आगे
बॅालीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा किसी ना किसी विवाद को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी है। शर्लिन ने बॅालीवुड के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर अश्लील आरोप लगाए हैं। राम गोपाल वर्मा के इस आरोप के बाद बॅालीवुड में सनसनी फैल गई है।
बीते एक साल से राम गोपाल वर्मा किसी ना किसी विवाद का हिस्सा लगातार बन रहे हैं। बता दें कि शर्लिन ने मीडिया से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म दिलाने के बहाने उनके साथ ऐसी हरकत की है जिसका जिक्र करना उनके लिए बेहद दुखद है।

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक रैप सांग कतार रिलीज हुआ है। कतार सांग के प्रमोशन के दौरान इस पूरे मामले पर शर्लिन ने पर्दाफाश किया है।


Click it and Unblock the Notifications