शेरा संग डांस करेंगे सलमान

गौरतलब है कि उन्होंने शेरा को अपने एक आयटम नंबर में भी डांस करने का मौका दिया है।। सभी जानते हैं कि इस फिल्म में कट्रीना कैफ सलमान खान के साथ एक आयटम नंबर करने जा रही हैं। सलमान ने इस गाने का हिस्सा शेरा को भी बनाया है। सलमान ने शेरा से ही फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी भी करवाया।
और अब तो शेरा फिल्म के आयटम नंबर में भी नजर आयेंगे। इस बात से खुश होकर शेरा कहते हैं कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है। सलमान भाई तो दिलदार हैं ही। उन्होंने जो मेरे लिए किया है।। वह बिल्कुल चमत्कार व जादू की तरह है। सलमान भाई इतने बड़े स्टार हैं।। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे लिए जो सम्मान रखा है। वह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सबके सामने कहा कि मैं उनके लिए सबसे विश्वसनीय इंसान हूं, यह क्या मेरे लिए कम बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications











