पेशेवर कलाकार हैं शहनाज
बॉलिवुड अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरीवाला का कहना है कि वह एक पेशेवर कलाकार हैं और फिल्म में भूमिका की मांग के मुताबिक ही काम करती हैं।
शहनाज ने कहा, "मैंने कुछ ऐसे प्रस्ताव ठुकरा दिए क्योंकि उनमें मेरा किरदार ज्यादा ग्लैमरस था।" उन्होंने कहा, "भूमिका की जो मांग होगी उसके मुताबिक ही काम करुंगी। परंतु सिर्फ टिकट खिड़की पर भीड़ इकट्ठा करने के लिए कोई भूमिका नहीं निभा सकती।"
गौरतलब है कि वीजे से अभिनेत्री बनी शहनाज अब तक 'इश्क विश्क' और 'हम तुम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











