..................... Shenaz Treasury Shares Video From Brazil wearing bralette on street video goes viral - Hindi Filmibeat

विदेशी गलियों में बिकिनी पहन घूम रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- भारत में ऐसे घूमूं तो मच जाएगा बवाल!

Shenaz Treasury brazil video

Shenaz Treasury brazil video: साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क-विश्क' से एक खूबसूरत हसीना ने बॉलीवुड में कदम रखा था और वो थीं- शेनाज ट्रेजरी। इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ काम किया था। ये फिल्म लोगों की नजरों में आई और शेनाज भी... लेकिन समय के साथ शेनाज कहीं गुम होती चली गईं।

एक्टिंग छोड़ अब करती हैं ये काम

शेनाज ट्रेजरी आज फिल्मों में नजर नहीं आतीं लेकिन अब वो एक ट्रेवल ब्लॉगर बन गई हैं और दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर जाकर वो लोगों को उस जगह के बारे में अपनी राय देती नजर आती हैं। वो भारत में भी जगह-जगह जाती हैं और जाकर उन जगहों के बारे में अपनी राय देती हैं लेकिन हाल ही में वो ब्राजील पहुंचीं और वहां जाकर उन्होंने भारत के बारे में कुछ ऐसा बोला कि वो खबरों में आ गई।

ब्राजील से वीडियो किया शेयर

शेनाज ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, और इस वीडियो में वो दिखा रही हैं कि ब्राजील में लड़कियां कैसे खुलेआम बिना कपड़ों की परवाह किए घूमती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शेनाज ने लिखा- 'ब्राजील में बॉडी सिर्फ एक बॉडी है। भारतीय महिलाओं को यह महसूस करना चाहिए कि बिना जजमेंट के आजाद होकर जीना कैसा होता है।'

ब्रालेट में आईं नजर
ये वीडियो जैसे शुरू होता है तो इस वीडियो के ऊपर बबल में लिखा होता है- 'लड़कियों, यहां तुम्हारी बॉडी कोई टैबू नहीं है, यहां तुम्हारी बॉडी सिर्फ एक नॉर्मल बॉडी है। हर भारतीय लड़की को इस तरह की आजादी एक बार जरूर महसूस करनी चाहिए।'

भारत से किया कंपेयर

इस वीडियो में शेनाज कहती नजर आ रही है कि- 'क्या भारत की सड़कों में इस तरह घूमना आपको अच्छा महसूस नहीं करवाएगा? कोई आपको देख नहीं रहा, किसी को पड़ी नहीं है कि आपने क्या पहना है और हर किसी ने आपके जैसे ही कपड़े पहने हुए हैं। मैं इस तरह के कपड़े पहनकर सड़कों पर जा सकती हूं और फ्री घूम सकती हूं। अगर मैं इस तरह से दिल्ली या मुंबई में घूमूं तो हे भगवान... लड़कियों, ये आजादी है।'

लोगों ने किया ट्रोल

शेनाज का ये वीडियो सामने आते ही लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। कई यूजर ने उन्हें ताना दिया कि उनके लिए नग्नता तो पेश करना ही आजादी है। कई लोगों ने उन्हें इस तरह अंग प्रदर्शन करके वीडियो बनाने पर भी ट्रोल किया।

शेनाज ट्रेजरी का करियर

आपको बता दें, शेनाज ट्रेजरी कभी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हुआ करती थीं उन्होंने 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन एक्टिंग करियर में जब उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने व्लॉगिंग की राह पकड़ ली। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में आई फिल्म 'कलाकांडी' में देखा गया था।

Read more about: shenaz treasury
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X