'पिठानी बयान बदल रहा है क्योंकि पिटा नहीं है'- शेखर सुमन ने क्यों कर डाला ये ट्वीट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके केस की जांच काफी तेजी से चल रही है और सीबीआई इस मामले में कई लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे में कुछ सितारे हैं जो कि इस केस पर नजर बनाए हैं और आए दिन किसी ना किसी तरह का ट्वीट करते हैं और अपनी बात कहते हैं। उनमे से एक नाम शेखर सुमन का है जो कि इस केस में सुशांत के परिवार के साथ खड़े हैं और एक दिन में कई ट्वीट्स कर डालते हैं।
हाल ही में उन्होने सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को लेकर ट्वीट्स किए हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैँ। गौरतलब है कि सिद्धार्थ पिठानी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं और कभी कुछ तो कभी कुछ बोलते हुए नजर आते हैं।

इस पर शेखर सुमन का कहना है कि उनकी ठीक तरह के पिटाई नहीं हुई है इसलिए इतने बयान बदल रहे हैं। शेखर सुमन ने लिखा था कि.. 'सिद्धार्थ पिठानी बार बार अपने बयान बदल रहा है इसका कारण ये है कि वो अभी ठीक से पिटा नहीं है।
कस्टोडियस इंटेरोगेशन सबसे जरुरी है नहीं तो शिंदे के कहने पर ये सब सेंडी लगाते जाएंगे।' शेखर सुमन का ये ट्वीट काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि शेखर सुमन ने इसके अलावा भी कई ट्वीट्स किए हैं। हाल ही में उन्होने इस केस के ड्रग एंगल पर भी सवाल खड़ा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











