'खुद बुलाते हैं पैपराजी और नाटक करते हैं..' यंग एक्टर्स पर शेखर सुमन ने ऐसे किया कटाक्ष!

shekhar suman

संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी को लेकर चर्चा हैं और इस फिल्म में अभिनेता शेखर सुमन भी नजर आने वाले हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब रहे शेखर का कमबैक हो रहा है। ऐसे में वो लगातार बेबाक बातें कर रहे हैं।

वायरल हो रहे एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने युवा एक्टरों को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शायद लोगों को हजम नहीं होगा। इस दौरान वो निशाना साध रहे हैं और जल्दी मशहूर होने के बारे में बात कर रहे थे।

शेखर सुमन ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि यंग एक्टर्स चाहते हैं कि उनको रातोंरात शोहरत मिल जाए। हालांकि शेखर सुमन की इस बात के बाद किसी एक्टर का रिएक्शन नहीं आया है।

क्या बोले शेखर सुमन

इंटरव्यू में बात करते हुए शेखर ने कहा, "इस दौर में भी कई अच्छी चीजें हैं। लेकिन कमियां भी हैं। जितने भी नए यंग कलाकार हैं वो चाहते हैं कि उनको जल्दी प्रसिद्धि मिल जाए। उन्हें रातों-रात स्टारडम चाहिए, वे हर जगह नजर आना चाहते हैं, हर कोई उनके बारे में बात करे, रीलें बन रही हैं। दिख-दिख के परेशान हैं और लोग देख-देख के परेशान हैं। उन्हें उनके घर, एयरपोर्ट और जिम में स्पॉट किया जा रहा है। हर जगह वो लोग चौकने का अभिनय करते हैं कि जैसे उनको नहीं पता था कि वो वहां आने वाले हैं। हालांकि उनको उन लोगों के द्वारा ही बुलाया जाता है।'' शेखर सुमन का ये बयान चर्चा में है।

दिग्गज अभिनेता

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में शेखर सुमन का किरदार कमाल है। वो एक दिग्गज कलाकार हैं और अपने समय में कुछ कमाल की फिल्में दे चुके हैं। वो काफी हैंडसम रहे हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि हीरामंडी के बाद उनको लगातार फिल्मों में काम मिलता है या नहीं? फिलहाल उनके फैंस हीरामंडी का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shekhar suman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X