अपने बेटे की मौत का मंजर Shekhar Suman को आया याद, फफक कर रोए, कहा- 'मैंने सिर पटक लिया...'

Shekhar Suman

Shekhar Suman Son Death: शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की रिलीज़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत में, शेखर ने बताया कि कैसे संजय ने अध्ययन की तारीफ की तो वो इमोशनल हो गए। शेखर ने कहा कि यह दूसरी बार था जब वह अपने जीवन में रोए थे, पहली बार जब उन्होंने अपने बेटे आयुष को खो दिया था।

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए शेखर ने कहा, 'दस साल की उम्र में मैंने जब मैंने अपने बेटे आयुष को खो दिया था तो मैं जिंदगी से पूरी तरह तबाह और बर्बाद हो गया था। मुझे जीना ही नहीं था। मैंने अपने दिल का एक टुकड़ा खो दिया जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारा था और मैं जमीन पर सर पटक के रोया था। फिर उसके बाद मुझे जीने की इच्छा भी नहीं थी।

शेखर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि अपने बेटे को खोने के बाद सफलता और पैसे के पीछे भागना छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "मैं बेजान हो गया था। एक दिखावे की दुनिया इस जहां मैं हंस मुस्कुरा देता था या आर्थिक आवश्यकता के लिए क्योंकि मुझे घर चलाना था लेकिन मुझे जीने की इच्छा नहीं थी।"

शेखर ने कहा कि उस वक्त उन्होंने दुख के आंसू बहाए थे और अब जब संजय ने अध्ययन की तारीफ की तो उन्होंने खुशी के आंसू बहाए। संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज में, शेखर सुमन जुल्फिकार अहमद के रोल को निभा रहे हैं, जो कि एक बहुत पावरफुल शख्स है। वहीं अध्ययन सुमन जोरावर अली खान का रोल कर रहे हैं, जो कि एक अमीर और घमंडी नवाब है, जो हर काम अपने स्वार्थ के लिए करता है।

More from Filmibeat

Read more about: shekhar suman adhyayan suman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X