Shekhar Suman ने राजनीति में रखा कदम, Heeramandi की रिलीज के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला

Shekhar Suman Joins BJP: शेखर सुमन ने एक्टिंग के बाद अब राजनीति में कदम रख लिया है। हीरामंडी एक्टर मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पहले से ही चल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि सुमन भविष्य में चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
समाचार एजेंसी ANI के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में शेखर सुमन का भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े द्वारा राजनीतिक पार्टी में स्वागत करते देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि शेखर सुमन ने खुशी-खुशी पार्टी में अपनी जगह बना ली है।
शेखर सुमन फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। संजय लीला भंसाली के शो का प्रीमियर इस महीने की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर हुआ और इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता, फरीदा जलाल, फरदीन खान और अध्ययन सुमन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
शो में शेखर सुमन का ओरल सेक्स सीन भी चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में, 61 वर्षीय एक्टर ने भी इसके बारे में खुलकर बात की और ज़ूम एंटरटेनमेंट को बताया कि यह कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। उन्होंने बताया कि जब सेट पर पहली बार भंसाली ने इस बारे में बात की तो हर कोई हैरान रह गया।
"मैं अपनी पूरी तैयारी के साथ गया था, अपनी लाइनों को सीखकर। सीन शुरू होने से ठीक पहले, उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, 'मैंने इसकी एक अजीब डिटेलिंग के बारे में सोचा है, क्या आप इसके लिए तैयार हैं?' और उन्होंने इसे पूरी तरह से बदल दिया। यह सीन कुछ ऐसा बन गया था जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।"
अभिनेता ने इस सीन को लेकर कहा कि भले ही शुरुआत में यह सीन "अजीब" लगा, लेकिन वह इसे करने के लिए सहमत हो गए। एक्टर ने कहा- 'भंसाली चाहते थे कि नवाब पलटें और हवा में ही लेट जाएं, उन्हें लगा कि मल्लिकाजान उनकी ही तरफ बैठी हैं, यह एक अलग सा सीन था और ऐसा पहले किसी ने नहीं किया था, किसी ने हवा में सेक्स किया हो।
शेखर सुमन ने शेयर किया कि उन्होंने इस सीन को एक टेक में ही कर लिया जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग इंप्रेस हुए। उन्होंने खुलासा किया कि सीन खत्म होने के बाद, भंसाली उनके पास पहुंचे और उनके एक्ट को 'शानदार' बताया।


Click it and Unblock the Notifications











