क्या Kangana Ranaut के एक्स-बॉयफ्रेंड का करियर संवारेंगे रोहित शेट्टी? पढ़ें पूरी डीटेल

adhyayan suman

Adhyayan Suman in Khatron ke Khiladi 13: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन के लिए प्रतिभागियों की खोज मेकर्स ने शुरू कर दी है। शो का नया सीजन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने अब कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार असीम रियाज़, शिव ठाकरे, नक्कुल मेहता, अंकिता गुप्ता, अर्चना गौतम, मुनव्वर फारूकी और सनाया ईरानी शो के लिए फाइनल हो चुके हैं। वहीं, मेकर्स ने शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन को भी शो में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रियलिटी शो के लिए अध्ययन सुमन से भी अप्रोच किया गया है और फिलहाल यह प्रक्रिया बातचीत के स्तर पर है। अगर दोनों के बीच आपसी सहमति बनती है तो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अध्ययन सुमन भी खतरों से भरा स्टंट करते नजर आ सकते हैं।

इससे पहले अध्ययन सुमन 'बिग बॉस' में शामिल होने के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। कई रिपोर्ट की मानें तो वो विवादित शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। लेकिन, 'खतरों के खिलाड़ी' स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है इसलिए मेकर्स को उम्मीद है कि वो शो में भाग लेने के लिए राजी हो जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार शो की शूटिंग इस साल जून में शुरू हो जाएगी। वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग अर्जेंटीना में होने की संभावना है। 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। वहीं, अध्ययन सुमन के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में फिल्‍म 'हाल-ए-दिल' से डेब्यू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन अधिक सफल नहीं रहे। अध्ययन सुमन को आखिरी बार 'आश्रम 2' वेब सीरीज देखा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X