"रिया चक्रवर्ती की असलियत जल्द आएगी सामने, कब तक भागेगी"
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन नए नए बयान सामने आ रहे हैं। जो इस केस को लेकर तमाम सवाल खड़े करते हैं। वहीं अब शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया पर कहा कि रिया चक्रवर्ती जल्द ही तुम्हारी सच्चाई सामने आएगी। तुम जितना भी भाग लो लेकिन तुम भागते भागते थक कर ही मर जाओगी।
अध्ययन सुमन लगातार सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग करते नजर आए हैं। सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर करवाने के बाद अध्ययन सुमन ने खुलेआम रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, सुशांत मैं जानता हूं कि ये सब कितना डरावना हुआ होगा ऐसे गलत लोगों के चलते।
अध्ययन सुमन के इस बयान पर कुछ यूजर्स ने कहा कि ये गलत तरीका है कि किसी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाए। दीपक तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि ये शर्म की बात है कि तुम किसी की मौत के लिए दुआ कर रहे हो। अभी मामले के जांच चल रही है, मामला कोर्ट व कानून की निगरानी में है। तो ऐसे किसी के लिए बोलना ठीक नहीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications