सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच होगी- शेखर सुमन का बड़ा सवाल !
सुशांत सिंह राजपूत की मौत इन दिनों सबसे बड़ी पहेली बनकर रह गई है। एक वीक पहले सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सामने आयी। इस बात से हर कोई हैरान है कि आखिरकार सुशांत ने इस तरह अचानक सुसाइड करने का फैसला कैसे ले लिया? सुशांत सिंह राजपूत का परिवार भी इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि उनके बेटे ने सुसाइड किया है।
सुशांत का परिवार इसे हत्या करार दे रहा है। लेकिन इस बीत अब कई स्टार्स भी इस केस को संदेह की नजर से देख रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर शेखर सुमन ने अपना बड़ा बयान दिया है।

साथ ही वह सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ देने के लिए एक अभियान भी शुरू करने जा रहे हैं। शेखर सुमन ने इस पूरे मामले को लेकर बैक टू बैक कई ट्वीट करके सुशांत के सुसाइड पर दुख जाहिर किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications