'राज पिछले जन्म...' को होस्ट करेंगे शेखर सुमन

शेखर पहले ही इस शो में प्रतिगमन चिकित्सा से गुजर चुके हैं और रवि इस चिकित्सा का अनुभव लेने जा रहे हैं।
रवि कहते हैं कि उनके अंदर हमेशा से सब कुछ छोड़ देने और अपने परिवार से दूर जाने का विचार आता है। शो के जरिए वह पता करना चाहते हैं कि ऐसा क्यों होता है।
रवि ने प्रतिगमन चिकित्सा के दौरान बताया कि अपने पूर्व जन्म में वह 1890 के दशक में 35 वर्ष की उम्र में मनाली में एक नागा साधु थे। उनके माता-पिता ने बहुत कम उम्र में ही रवि की इच्छा के खिलाफ उन पर विवाह करने का दबाव बनाया था। रवि ने यह भी खुलासा किया कि पूर्व जन्म में परिस्थितिवश उन्होंने तीन लोगों की हत्या की थी और इसके बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
टेलीविजन रविकिशन राज पिछले जन्म का शादी शेखर सुमन marriage ravikishan raz pichhle janam ka shekhar suman telivision


Click it and Unblock the Notifications