कटरीना कैफ और अनन्या पांडे की एक्टिंग को लेकर ये क्या बोल गए शेखर सुमन, कहा- उन्हें तो ढंग से...

Shekhar Suman recall Katrina Kaif and Ananya Panday's acting: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। हर किसी ने सीरीज की जमकर तारीफ की है। सीरीज की स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और किरदार काफी चुनकर लिए गए हैं। हीरामंडी में जिनती तारीफ हसीनाएं बटोर रही हैं उतनी ही वाहवाही एक्टर शेखर सुमन को भी मिल रही है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग्स से सभी का दिल जीत लिया है।
कटरीना और अनन्या की एक्टिंग पर उठाए था सवाल
वहीं हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने अपने स्ट्रगल टाइम और अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की है। इसी के साथ ही शेखर सुमन ने कटरीना कैफ और अनन्या पांडे की एक्टिंग के लेकर भी कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।
स्ट्रगल भरा था करियर
दरअसल शेखर सुमन कहते हैं कि उनका शुरुआती करियर काफी स्ट्रगल भरा था, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में हीरो बनकर काम किया है। फिर धीरे-धीरे करके पोस्टर के साइज छोटे होने शुरू हो गए। वह काफी हर्ट करने वाला था। अब लड़ाई थी कि खुद को अब बड़ा बनाना है। बस यहीं से पूरी जर्नी शुरू होती है।
ये क्या बोल गए शेखर सुमन
शेखर सुमन ने आगे कहा कि उन्होंने दूसरी की जर्नी से भी सीखा है। अब कटरीना कैफ को ही देख लो। जब उनकी फिल्म बूम आई थी। तब वह ढंग से खड़ी नहीं हो पा रही थीं और ना ही वह ढंग से अपने डायलॉग्स बोल पा रही थीं। उन्हें डांस भी नहीं आता था लेकिन अब देख लो वो कहां से कहां पहुंच गई हैं। धूम 3 में उन्होंने कितना अच्छा काम किया है।
अनन्या होती हैं एक्टिंग को लेकर ट्रोल
वहीं अनन्या पांडे को भी उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन खो गए हम कहां देखिए कितनी अच्छा काम किया है। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अच्छा ग्रो किया है।


Click it and Unblock the Notifications











