सुशांत के ड्रग्स लेने वाली बातों पर शेखर सुमन का फूटा गुस्सा- श्रद्धा, सारा और रिया पर कसा तंज !

पूर्व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स अडिक्ट कहने वालों को अभिनेता शेखर सुमन ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर इसे अमानवीय और सुशांत के कैरेक्टर पर हमला बताया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स मामले में कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ की है। खबरों की माने तो उन सभी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स एडिक्ट थे।

अभिनेता शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए कहा कि जांच में शामिल महिलाओं ने अपने बयान में सुशांत सिंह राजपूत को एडिक्ट बताकर उनका नाम खराब कर रहे हैं। इसके साथ ही ये सुशांत के कैरेक्टर पर भी हमला कर रहे हैं। यह बहुत अमानवीय और गलत है क्योंकि एक मरा हुआ इंसान कभी भी अपना बचाव नहीं कर सकता है।

शेखर सुमन ने अपने इस ट्वीट में भले ही किसी का नाम न लिखा हो, लेकिन माना जा रहा है कि इस ट्वीट के जरिए वे सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर निशाना साध रहे हैं। रिया ने एनसीबी की पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत उनसे मिलने से पहले से ड्रग्स लेते थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में सारा व श्रद्धा के नाम भी सामने आए थे जिन्होंने एनसीबी को पूछताछ में सुशांत को लेकर कुछ इसी तरह के बयान दिए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X