'सुशांत ने 1 महीने में 50 सिम कार्ड बदले, क्या उसे कोई धमकी दे रहा था'- शेखर सुमन ने किया सवाल
29 जून को सुशांत सिंह राजपूत के जिगरी दोस्त संदीप सिंह और अभिनेता शेखर सुमन सुशांत के घर, पटना पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुशांत के पिता से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी। शेखर सुमन ने शुरुआत से ही इस मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है क्योंकि उनके अनुसार, यह मामला उतना सीधा है नहीं, जितना दिख रहा है।
Recommended Video
शेखर सुमन ने पटना में एक प्रेस कांफ्रेस रखा था, जहां उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कई सवाल किये। शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत मुहिम की शुरूआत की है।

मीडिया से बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा, 'वहां कोई सुसाइड नोट नहीं था। अगर सुसाइड नोट होता तो ये ओपन और शट केस हो जाता। उसी वक्त ये केस खत्म हो जाता। अब जब सुसाइड नोट नहीं है तो कई तरह के सवाल उठते हैं। जिसका जवाब लोगों को मिलना चाहिए। अफसोस है कि कोई इस सवालों पर बात नहीं कर रहा है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही कुछ आवाज उठ रहे हैं।'
नोट - (यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications