..................... सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हुए 7 महीने, शेखर सुमन ने किया याद | Shekhar Suman on 7 months of Sushant Singh Rajput Demise- every month is a grim reminder - Hindi Filmibeat

'14 जून से 14 जनवरी, हम आज भी सुशांत सिंह राजपूत केस में न्याय का इंतजार कर रहे हैं' - शेखर सुमन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने पूरे होने वाले हैं। 14 जून 2020 को अभिनेता ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से लगातार इस केस पर सीबीआई जांच जारी है। लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। जाहिर है सुशांत के परिवार ही नहीं, उनके फैंस और चाहने वालों में भी इस बात की नाराजगी है।

अब शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और एक पोस्ट शेयर किया है। शेखर सुमन ने लिखा- "हर महीने की 14 तारीख एक दुखद रिमांइडर होता है कि एक और महीना गुजर चुका है और हम आज भी सुशांत मामले में न्याय का इंतजार कर रहे हैं.. 14 जून- 14 जनवरी.. "

Sushant Singh Rajput

14 जून 2020 को सुशांत का मृत शरीर उनके मुंबई आवास में पाया गया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहकर रिपोर्ट किया गया था, लेकिन सुशांत के परिवार के हत्या की आशंका जताई और एफआईआर रिपोर्ट की। जिसके बाद से इस केस पर सीबीआई की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- "जीवन मिले या ना मिले, ये तो भाग्य की बात है.. कब कहां मृत्यु हो जाए, ये समय की बात है.. लेकिन जो मृत्यु के बाद भी रहे लोगों के दिलों में जिंदा.. ये तो उनके कर्मों की बात है.."

बता दें, सुशांत केस में अपडेट देते हुए सीबीआई ने हाल ही में कहा कि अब तक किसी भी आपराधिक एंगल को खारिज नहीं किया गया है और वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों की मदद से तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने कहा, "सीबीआई पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच के दौरान, सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और किसी भी पहलू को आज तक खारिज नहीं किया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X