अपनी फिल्म में सन्नी लियोन को लेंगे निर्देशक शेखर सुमन
मुंबई। एक बहुत पुरानी कहावत है जब ऊपर वाला किसी व्यक्ति पर खुश होता है तो उसे छप्पर फाड़ के नवाजता है उसे इतना दे देता है की व्यक्ति इसी कशमकश में रहता है कि मिली हुई इनायत को आखिर रखा कहाँ जाये। अगर ऊपर वाला चाहे तो व्यक्ति कभी भी फर्श से अर्श पर और अर्श से फर्श पर आ सकता है।

ऐसे में अगर बात बॉलीवुड और मामला पोर्न एक्ट्रेस सन्नी लियोन का हो तो ये कहने में अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आजकल उनकी अंगुलियां घी में है। वो अडल्ट इंडस्ट्री छोड़ के बॉलीवुड में क्या आईं सारी खुशियां और स्मृधियाँ उन्ही के दरवाजे पर घंटी बजा रही है।
कुछ इसी तर्ज पर अब जल्द ही सन्नी नजर आएंगी शेखर सुमन की नयी फिल्म में आपको बता दें की अदाकार शेखर सुमन फिल्म हार्टलेस से निर्देशन में हाथ आजमाने जा रहे हैं जिसमें वह अपने बेटे के अध्ययन के साथ भारतीय कनाडाई पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को लेने पर विचार कर रहे हैं । शेखर हार्टलेस से कैमरे के पीछे अपनी नई पारी का आगाज कर रहे हैं जिसमें उनके बेटे अध्ययन शीर्ष भूमिका में दिखेंगे।
शेखर को उम्मीद है कि उनकी फिल्म में सन्नी लियोन दिखेंगी । उन्होंने प्रेट्र को बताया, मेरा मानना है कि निर्देशन बहुत रोमांचक चीज है। पटकथा चुनने से लेकर संगीत और मार्केटिंग तक । मैं जिस फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं वह मेडिकल थ्रिलर है।
शेखर ने कहा, हार्टलेस में मैं अध्ययन के साथ काम कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि उसमें सन्नी लियोन दिखेंगी । मैं उनसे जल्द ही मुलाकात करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications