Shekhar Suman ने बॉलीवुड के चार लोगों को बताया गैंगस्टर, कहा- सांप से ज्यादा खतरनाक हैं ये सब

shekhar-suman-claims-people-ganging-up-to-get-him-and-son-adhyayan-in-bollywood-called-them-gangster

Shekhar Suman On Bollywood: एक बार फिर कई कलाकार बॉलीवुड के खिलाफ आवाज उठाते दिख रहे हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में एक पॉडकास्ट के दौरान रिवील किया कि बॉलीवुड में उन्हें साइडलाइन किया जा रहा था इसीलिए उन्होंने हॉलीवुड का रूख ले लिया। प्रियंका ने बताया कि कोई उन्हें अच्छी फिल्में नहीं दे रहा था।

इसके बाद अमाल मलिक समेत और भी कई सेलेब्स ने बॉलीवुड के लोगों पर गुटबाजी का आरोप लगाया। वहीं अब ताजा बयान दिया है एक्टर शेखर सुमन ने। उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड में उनके और उनके बेटे अध्ययन के खिलाफ लोगों ने गैंग अप किया है।

शेखर सुमन ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा- "मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकालने के लिए गैंग बनाया। मैं यह पक्के तौर पर जानता हूं। इन 'गैंगस्टर्स' का बहुत दबदबा है और ये सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे बाधाएं तो पैदा कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।"

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- "ऐसे लोगों को एक्सपोज करने की जरूरत है.." इस पर शेखर सुमन ने जवाब देते हुए लिखा- "वक्त आने पर वो भी होगा.."

शेखर सुमन ने इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- "प्रियंका चोपड़ा का यह सनसनीखेज खुलासा हैरान नहीं करता है। यह अच्छी तरह से पता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर गिरोह कैसे काम करता है। यह सुशांत के साथ हुआ था। यह दूसरों के साथ भी होगा। इस इंडस्ट्री में होता है। प्रियंका ने यहां से जाने का फैसला किया। भगवान का शुक्र है कि उसने किया। अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट करने वाला एक सच्चा ग्लोबल आइकन है। जैसा कि कहा जाता है कि हर काले बादल में भी उम्मीद की किरण होती है।"

More from Filmibeat

Read more about: shekhar suman priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X