कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर गुस्साए शेखर सुमन, एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन ने कहा- पर्सनल गुस्सा है तो भी आपको...

Shekhar Suman angry over Kangana Ranaut's slapping incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश से एमपी बनी कंगना रनौत इन दिनों अपने एयरपोर्ट वाले कांड को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले दिन कंगना रनौत ने नाराजगी जताई थी कि फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक भी रिएक्शन नहीं आया था। वहीं अब धीरे-धीरे सितारों ने कंगना के इस मुद्दे को उठाना शुरू किया है। हाल ही में एक इवेंट में आए कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन और शेखर सुमन ने कंगना को लेकर यह बात कही है।
शेखर सुमन को आया गुस्सा
कंगना के थप्पड़ कांड की बात सुनकर शेखर सुमन कहते हैं- गलत है चाहें किसी के भी साथ हो फिलहाल तो अब वह सांसद भी हैं मंडी से। जो भी हुआ वह गलत था। बहुत दुर्भाग्य की बात है। इस गलत तरीके से पेश आना किसी का हक नहीं है। या गैरकानूनी है। इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि उनके दिल में कोई विरोध शिकायत भी थी तो उसे अलग तरह से सुलझाया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए था।
अध्ययन ने कही ये बात
वहीं इस मुद्दे पर कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने भी अपनी बात रखी। अध्ययन कहते हैं कि अगर आपके मन में कोई पर्सनल गुस्सा भी हो। तब भी आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि अध्ययन और शेखर सुमन की बात सुन यूजर्स ने पॉजिटिव कमेंट किया है।
जानें क्या है मामला
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत के साथ गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थीं जहां सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। दोनों के बीच काफी बहस हो गई। कुलविंदर कौर अपना पर्सनल गुस्सा निकालती नजर आ रही थीं। बता दें कि उनकी इस हरकत के लिए अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन अब कुलविंदर के सपोर्ट में पूरा गांव आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











