शेखर का दावा..देश का नया 'डांस ऐन्थम' होगा 'इंडियावाले'
लंबे अरसे से शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के चर्चे हैं लेकिन फिल्म का ट्रेलर लोगों को रोमांचित करने में अब तक नाकाम ही रहा है। बावजूद इसके फिल्म का एक गाना 'इंडियावाले' इन दिनों लोगों का ध्यान खिंच रहा है। जिसके बारे में मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर का कहना है कि यह गाना देशवासियों का 'डांस ऐन्थम' बन जाएगा।
मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने रविवार को बसवानागुदी के एपीएस कॉलेज ग्राउंड में 52वें बेंगलुरू गणेश उत्सव में प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अपने सफल गीत बजाए, लेकिन जब 'इंडियावाले' गाया तो वहां मौजूद लोग झूम उठे।
शेखर ने गणेश उत्सव में 'इंडियावाले' को मिली प्रतिक्रिया के बारे में कहा कि जब करीब 30,000 लोगों ने हमारे साथ हमारा गाना 'इंडियावाले' गाना शुरू किया तो हम रोमांचित हो उठे।
10 कारण- क्यों फेल हुआ हेप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर
शेखर ने कहा, "यह एक बेहद स्वप्निल अहसास है। मेरा यकीन करिए, हमारे लिए यह बहुत ही गौरव का क्षण है कि हमारा संगीत लोगों को पसंद आया और अपनी आधिकारिक रिलीज से पूर्व ही लोगों तक पहुंच गया।"
मालूम हो कि फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का निर्देशन फराह खान ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता शाहरूख खान ही है। फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन इरानी और विवान ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/oE3sAgltyMA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
