मि.इंडिया सीक्वल पर डायरेक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान
80 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में से एक मि.इंडिया के सीक्वल पर बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने कहा है कि उनका इरादा मि.इंडिया के सीक्वल पर काम करने का नहीं हैं। कुछ समय पहले फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने घोषणा की थी कि वो मि.इंडिया का सीक्वल बनाएंगे।
फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक शख्स की कहानी है जो गायब होने का फार्मूला खोजता है और वो इसकी मदद से बुरी ताकतों से लड़ता है।मि.इंडिया पूरी तरह से कॉर्मशियल फिल्म थी।

इसी पर बात करते हुए जागरण सिनेमा समिट में शेखर कपूर ने कहा कि "ये इतनी बड़ी हिट थी कि अगर मैं इसे बनाऊं तो इसे बर्बाद कर दूंगा। मैं जो बनाना चाहता था या करना चहाता था कर चुका। इसे किसी और डायरेक्टर द्वारा बनाना चाहिए।
शेखर कपूर मासूम, बैंडिट क्वीन, हॉलीवुड फिल्म सीरिज एलिजाबेथ भी बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट पानी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि "पानी मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और एसएस राजामौली की की बाहुबली ने इसके लिए रास्ता बना दिया है।राजामौली ने जैसे नया ट्रेंड बनाया है उससे शेखर कपूर काफी प्रभावित हैं।पानी की कहानी में सालों से लिख रहा हूं और एक पार्ट में सबकुछ कह पाना मुश्किल है।"


Click it and Unblock the Notifications