..................... Shekhar Kapur was hesitant to give the best actor National award to Sridevi - Hindi Filmibeat

मैं बिल्कुल नहीं चाहता था कि ये बेस्ट एक्टर का #NationalAward श्रीदेवी को मिले

नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2018 की घोषणा हो चुकी है और श्रीदेवी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना काफी लोगों को थोड़ा सा हैरान कर गया। हालांकि हर कोई श्रीदेवी के सम्मान में इस बात को सामने नहीं लाना चाह रहा है।

अब नेशनल फिल्म अवार्ड्स ज्यूरी के हेड, डायरेक्टर शेखर कपूर ने एकदम साफ कहा कि मैं इस अवार्ड को श्रीदेवी के पक्ष में देने के बिल्कुल नहीं था। गौरतलब है कि शेखर कपूर पर उंगलियां उठेंगी ये वो जानते थे।

shekhar-kapur-was-hesitant-give-the-best-actor-national-award-to-sridevi

शेखर कपूर ने बहुत ही कम फिल्में भारत में डायरेक्ट की हैं जिनमें से एक मिस्टर इंडिया है। तो ज़ाहिर सी बात है वो श्रीदेवी के काफी करीब थे। शेखर कपूर ने बताया कि हर रोज़ मैं ज्यूरी के हर सदस्य को कहता कि फिर से इस अवार्ड के बारे में सोचिए।

शेखर ने बताया कि मैंने उन्हें यहां तक समझाया कि श्रीदेवी को प्लीज़ इसलिए वोट मत करिए क्योंकि वो अब इस दुनिया में नहीं है। केवल भावनाओं में बहकर बाकी लड़िकयों का मौका मत छीनिए। वो लड़कियां भी 10 - 12 साल से इंडस्ट्री में मेहनत कर रही हैं।

इसलिए, बेस्ट एक्टर को लेकर रोज़ वोटिंग होती लेकिन रोज़ फैसला श्रीदेवी पर आकर ही रूक जाता है। वहीं श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर उनका परिवार काफी खुश है।

इस खुशी को बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से ज़ाहिर किया। बोनी ने लिखा कि हम बहुत खुश हैं कि श्रीदेवी को ये अवार्ड मिला। हम चाहते हैं कि अपने काम के ज़रिए वो हमेशा ज़िंदा रहें।

जानिए उन एक्टर्स को जिन्हें नेशनल अवार्ड मिला है पर किसी को पता नहीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X