देवानंद से मिले शेखर कपूर

हाल ही में 64 साल के पूरे हुए शेखर कपूर का कहना है कि देवानंद की शख्सियत खास है। वह काफी निडर और काम के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। जीवन में देवानंद जी ने काफी उतार-चढ़ाव देखे पर इसके बावजूद वह आज तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। इसी लिए उन्हे लगता है कि वह देवानंद से बात करें और उन्हे जानें। शेखर के मुताबिक देवानंद आज भी लोगों के दिल में बसते हैं। इस बात का पता उनके प्रशंसकों द्वारा बजायी गयी तालियों की गड़गड़ाहट से लगता है।
84 साल के बॉलीवुड के महान अभिनेता देवानंद ने 'मुनीमजी', 'सीआईडी', 'हम दोनों', 'ज्वेल थीफ' और 'जॉनी मेरा नाम' जैसी फिल्मों में अभिनय तथा 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'देस परदेस' फिल्मों का निर्देशन किया है।
कपूर ने 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। 'एलिजाबेथ' और 'फोर फीदर्स' का निर्देशन कर उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











