पानी के लिए मुंबई में शेखर कपूर
विदेशों में रहकर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को क्या पानी भी नसीब नही होता कि वे वापस मुंबई में पानी पीने आये हैं, नहीं दरअसल वे पूरे संसार में पीने के पानी की समस्या पर एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म पानी बनाने आये हैं. इस फिल्म के माध्यम से वे बताना चाहते हैं कि आने वाली समय में पीने के पानी की समस्या बहुत ही विकट होने वाली है और लोग बूंद बूंद पानी पीने के लिए तरस जायेंगे.
शेखर कपूर ने कहा कि इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मालाबार हिल में एक अत्यंत धनी व्यक्ति अपने घर के स्विमिंग पूल में नहा धोकर आनंद मना रहा है और दूसरी तरफ उसके घर के बाहर आम लोग इस आशा से खडे हैं कि स्विमिंग पूल से उन्हें थोडा पानी मिल जाये तो वे अपनी प्यास बुझा लें.
शेखर कपूर ने कहा कि वे इस फिल्म को बहुत ही बडे बजट में बना रहे हैं जो कि अंग्रेजी भाषा में होगी और इसका प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा. इसमें भारतीय कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी होंगे.


Click it and Unblock the Notifications